144

भारतीय व्यावसायिक इतिहास प्रश्नोत्तरी

28 दिसंबर को भारत के दो सबसे बड़े ऊद्योगपतियों ,रतन टाटा और धीरूभाई अंबानी का जन्मदिन है, जो गुजरात में खंभात की खाड़ी के दोनों तरफ पांच साल के अंतराल पर पैदा हुए थे। इस मौके पर, आइए भारतीय व्यापार के लंबे इतिहास के बारे में जानें। भारतीय उद्योग सिंधु -सरस्वती सभ्यता के समय फला-फूला, ब्रिटिश शासन के दौरान इसमें बहुत रुकावटें आईं, पर आधुनिक युग में यह नए रूपों में फिर से उभरा। औपनिवेशिक काल के लिए, द्विजेंद्र त्रिपाठी की ‘द ऑक्सफ़ोर्ड हिस्ट्री ऑफ़ इंडियन बिज़नेस’ एक महत्वपूर्ण संदर्भ है। संयोग से, 28 दिसंबर भारत के क्विज़ आइकॉन सिद्धार्थ बसु का भी जन्मदिन है।

यह ढांचा हड़प्पा के स्थलों में से एक, लोथल का है, और यह भारत की प्राचीन व्यापार संस्कृति का एक पुख्ता सबूत है। यह क्या है?

यह पत्थर का बर्तन मुंबई के पास नानेघाट पहाड़ी दर्रे पर है। इसका इस्तेमाल किस लिए किया जाता था?

यह प्रसिद्ध भारतीय ग्रंथ है जिसका शाब्दिक अर्थ है “धन निर्माण का विज्ञान” अर्थात् ‘अर्थशास्त्र ‘| इसके रचयिता हैं आचार्य चाणक्य ।

प्राचीन काल में भारतीय कलाकृतियों का व्यापार poori दुनिया में होता था। देवी लक्ष्मी की यह 2,000 साल पुरानी मूर्ति भारत से दूर मिली थी। यह कहाँ खोजी गई थी?”

भारत की एक प्राचीन व्यापार प्रणाली आज भी आधुनिक भारत में प्रचलित है। कर्णाटक में अय्यावोले एवं गुजरात के महाजन इस शैली के उदाहरण हैं । यह कौन सी व्यापार प्रणाली है ?

“एक साधारण व्यापारी हिन्दुस्तान और ब्रिटेन का इतिहास बदल सकता है।” यह कथन किस घटना को इंगित करता है ?

जब सर दोराबजी टाटा ने भारत में इस्पात (स्टील) के उत्पादन पर अपने विचार व्यक्त किए, तब ब्रितानिया के रेलवे आयुक्त ने क्या वक्तव्य दिया ?

सट्टेबाज़ी (अधिक भाव पर बेचने की आशा से माल मोल लेना) , इस कार्यवाही से १८६० में शुरू के अनियोजित प्रतिभूति बाज़ार (शेयर मार्किट) में बहुत बड़े संकट की स्थिति उत्त्पन्न हो गई । कौनसी कारोबारी गतिविधि इस समस्या का कारण बनी ?

1820 और 1830 के दशक में कलकत्ता के किस परिवार का वंशज सबसे प्रभावशाली भारतीय बिजनेसमैन था?

लाला लाजपत राय ने भारत के पहले राष्ट्रवादी बैंक की स्थापना को बढ़ावा दिया था

भारत में राष्ट्रीय समुद्री दिवस 5 अप्रैल 1919 को पहले भारतीय स्वामित्व के जलयान, एस एस लॉयल्टी (SS Loyalty), की यात्रा की स्मृति में मनाया जाता है।
​इसके अधिपति कौन थे?

१९५० के दशक के उत्तरार्ध में अदन ( यमन) में धीरूभाई अंबानी का पहला व्यावसायिक उद्यम क्या था?

बाहर

How did you like this quiz?

Get quiz links

We will send you quiz links at 6 AM on festival days. Nothing else 

Opt In