256

भारतीय नववर्ष प्रश्नोत्तरी

आज का नव-वर्ष भारत के कई प्रदेशों में गुड़ी पड़वा, उगादि आदि रूपों में मनाया जा रहा है जो चंद्र-सौर पंचांग पर आधारित है। हमारे देश के कई अन्य प्रदेशों में बैसाखी, विशु, पोइला बोइशाख इत्यादि नव वर्ष के त्यौहार, सौर संक्रांति (मेष संक्रांति) के दिन मनाए जाते हैं । इन सभी त्यौहारों में वसंत विषुव नामक एक खगोलीय घटना के आधार पर नव वर्ष के अनुष्ठान किए जाते हैं।

हमारे पुराणों की अनेकों कहानियों में खगोलीय ज्ञान का असीम भंडार निहित है। प्रस्तुत प्रश्नावली में हम खगोल विज्ञान से संबंधित 12 पौराणिक कथाओं का अवलोकन करेंगें। यह प्रश्नमाला मुख्यतः श्री राज वेदम् के व्याख्यानों पर आधारित है।

चन्द्र देव की 27 पत्नियाँ हैं जो रात्रि आकाश के विभिन्न खण्डों का प्रतिनिधित्व करती हैं। इन्हें किस नाम से जाना जाता है ?

चन्द्र देव अपनी अन्य 26 पत्नियों की तुलना में रोहिणी से अधिक प्रेम करते थे। यह पौराणिक मान्यता किस खगोलीय प्रसंग को वर्णित करती है?

दक्ष प्रजापति ने चन्द्र देव को मृत्यु का श्राप दिया था। भगवान शिव ने इस श्राप का प्रभाव क्षीण कर दिया, किन्तु इसका पूर्णतः समाधान नहीं किया। चन्द्रमा की कौन सी विशेषता इस श्राप के प्रभाव को दर्शाती है?

सप्तऋषि मण्डल के छह ऋषियों की पत्नियों ने अपने पतियों को छोड़ कर किस नक्षत्र का निर्माण किया था?

कई हिन्दू विवाहों में वर-वधू किस तारे को वैवाहिक सुख का प्रतीक मानते हुए देखने का प्रयास करते हैं?

वह कौन सा तारा है जिसका संस्कृत नाम आकाश में उसकी अचल स्थिति को दर्शाता है ?

किस ऋषि ने हिमालय से प्रतिस्पर्धा करते हुए विंध्य पर्वत को बढ़ने से रोक दिया था?

नवग्रह समूह के कौन से दो सदस्य अदृश्य हैं और सूर्य एवं चंद्र ग्रहणों का कारण बनते हैं ?

शनि को शनैश्चर या मंदग नामों से क्यों जाना जाता है ?

कुंभ मेलों का 12 वर्ष का पुनरावृत्ति चक्र किस ग्रह की सूर्य के चारों ओर परिक्रमा पर आधारित है?

किस गुण के कारण असुरों के गुरु शुक्राचार्य को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है?

भगवद्गीता में कहे गए श्रीकृष्ण के शब्दों के अनुसार वह वर्ष के किस महीने में सन्निहित हैं?

बाहर

How did you like this quiz?

Get quiz links

We will send you quiz links at 6 AM on festival days. Nothing else 

Opt In