343

योग दिवस प्रश्नावलि

योग सिर्फ़ एक कसरत नहीं, बल्कि एक दर्शन है। यह भारत के छह पारंपरिक दर्शनों में से एक है। हालाँकि, योग केवल ‘आसन’ या मुद्रा ‘ के रूप मे लोकप्रिय है। यह योग का एक अहम हिस्सा तो है, परन्तु एकमात्र नहीं। आइए योग दिवस के उपलक्ष्य में आसनों की दुनिया को और जानें।

ध्यान के लिए उपयोग किए जाने वाले आसन’ के तौर पर आसन का पहला लिखित उल्लेख कहां मिलता है?

योग के जनक’ कौन हैं, जिन्होंने अपने आठ चरणों वाले ‘अष्टांग’ योग में ‘आसन’ को ‘मुद्रा’ के तौर पर बताया है?

योग का कौन सा प्राचीन रूप शरीर पर दक्षता प्राप्त करने पर केंद्रित है, जो आज अधिकांश प्रचलित आसनों का स्रोत है?

योग ग्रंथों के अनुसार, कितने आसन विद्यमान हैं?

बुद्ध की बैठी हुई अधिकांश मूर्तियों में उन्हें किस आसन में दिखाया गया है?

सिद्धासन का क्या अर्थ है?

आंध्र प्रदेश का बुग्गा रामलिंगेश्वर मंदिर नरसिंह अवतार को उग्र सिंह मुद्रा (शेर जैसी मुद्रा) में दिखाता है। किस साम्राज्य ने यह मंदिर बनवाया था?

पशुपति मुद्रा( सील) में एक आकृति को मूलाबंधासन में दिखाया गया है, जो भद्रासन जैसा ही है। यह सील किस काल की है?

आसनों का राजा कौन सा है?

हठ योग प्रदीपिका की किस तकनीक में बारी-बारी से दोनों नथुनों से सांस ली जाती है?

कपालभाति (तेज़ी से सांस लेना) और नेति क्रिया (नाक की सफाई) को षट्कर्मों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इनसे क्या होता है?

सूर्य नमस्कार में कितने चरण होते हैं?

बाहर

How did you like this quiz?

Get quiz links

We will send you quiz links at 6 AM on festival days. Nothing else 

Opt In