66

रक्षाबंधन प्रश्नोत्तरी

भास्कराचार्य ने गणित की अपनी प्रसिद्ध पुस्तक का नाम ‘लीलावती’ रखा था। लीलावती कौन थी, इस बारे में कोई लिखित साक्ष्य उपलब्ध नहीं है। लोकप्रिय विवरणों के अनुसार उन्हें भास्कराचार्य की बेटी बताया जाता है, लेकिन कुछ विद्वानों का मानना है कि किताब में जिस तरह से लीलावती को संबोधित किया गया है, उससे वह उनकी पत्नी भी हो सकती हैं। इसमें कोई शक नहीं कि यह पुस्तक लीलावती को समर्पित थी।

भारतीय महिलाएं सही अर्थों में STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एवं मैथ्स – विज्ञान, तकनीकी, अभियांत्रिकी एवं गणित) के क्षेत्र में लीलावती की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। हमारे देश में उनका सभी क्षेत्रों, उदाहरणार्थ वैदिक विचारण, मिसाइल प्रक्षेपण, शोध, अन्वेषण एवं साहसी वैज्ञानिकी में योगदान रहा है। रक्षा बंधन के शुभपर्व पर हम उन दुर्जेय महिलाओं का सम्मान करते हैं जिन्होंने इस की परंपरा को आगे बढ़ाया है।

Women Scientists of India (National Book Trust) and Leelavathi’s Daughters (Indian Academy of Sciences) दो ऐसी अद्भुत पुस्तकें हैं जो इस परंपरा (उत्तरदान) को आलेखित करती हैं। हमारी प्रश्नोत्तरी इन्हीं दो पुस्तकों पर आधारित है। छवियाँ विकिमीडिया कॉमन्ज़ से ली गई हैं।

वैदिक युग की ‘महिला द्रष्टा या ऋषिका’ को ‘ब्रह्मवादिनी’ कह कर संबोधित किया जाता है। इनमें से कौन अगस्त्य मुनि की पत्नी हैं?

रुसा एक मध्यकालीन आयुर्वेद चिकित्सक थीं। प्रसिद्ध हारून अल रशीद की राज्य सभा में उनके कार्यों को विशेष महत्व प्राप्त था। उनके कार्यों का अनुवाद किस भाषा में किया गया था?

गार्गी और मैत्रेयी प्राचीन काल की दो महान महिला दार्शनिक हैं। किस शहर में आपको उनके नाम पर दो महाविद्यालय मिलेंगे?

कमला सोहोनी विज्ञान में विद्या वाचस्पति (पीएचडी) करने वाली पहली भारतीय महिला थीं। एक मशहूर वैज्ञानिक ने पहले तो उन्हें अपने संस्थान में प्रवेश देने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने उन्हें इस संस्थान में शामिल कर लिया। यह वैज्ञानिक कौन थे ?

पश्चिमी आयुर्विज्ञान की उपाधि पाने वाली वह कौन सी पहली महिला हैं जिनका ९ वर्ष की आयु में विवाह हुआ, १४ वर्ष की आयु में जिन्होंने अपना बच्चा खो दिया, जिन्होंने शिक्षा के लिए १८ वर्ष की आयु में भारत छोड़ा, २१ वर्ष की आयु में आयुर्विज्ञान की उपाधि हासिल की और जिनका २१ वर्ष की आयु में ही निधन हो गया।

रुक्माबाई चिकित्सकीय ज्ञान का अभ्यास करने वाली दूसरी महिला थीं। इससे पहले ही उन्हें समाज सुधार के क्षेत्र में विजय प्राप्त हो चुकी थी। उन्होंने किस मुख्य समस्या के लिए संघर्ष किया था?

“अग्नि पुत्री” कही जाने वाली यह महिला वास्तव में अग्नि ४ और ५ की जननी है। वह भारतीय मिसाइल कार्यक्रम की पहली महिला निदेशक भी थीं। वह कौन हैं?

५६ वर्ष की आयु में मंगला मणि १५ महीने के एक अत्यंत कठिन अभियान में शामिल होने वाली अकेली महिला थीं। वह कहाँ थीं?

उनका जन्म एक सर्कस कलाकार के घर में हुआ था। उन्होंने इंदिरा गांधी को सबक सिखाने के लिए उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था। लेकिन उनकी पहचान ५४६,३७२,८९१ ^२३ के लिए है। ये कौन हैं?

अन्ना मणि को विद्या वाचस्पति (पी एच डी) की उपाधि नहीं मिल पाई क्योंकि उनके पास स्नातकोत्तर उपाधि (एम एस सी) नहीं थी। उपकरण निर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी वैज्ञानिक के रूप में उनके द्वारा अभिकल्पित किए गए उपकरण मुख्य रूप से किस क्षेत्र में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं?

कण भौतिकी (पार्टिकल फ़िज़िक्स) में बिभा चौधरी के कार्य का उपयोग दो नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने किया, लेकिन उनके योगदान को कभी उल्लेखित नहीं किया गया। उनका स्मरण अभी कैसे किया जाता है?

इस राज-प्रतिनिधि रानी द्वारा दी गई भूमि और एक उद्योगपति की आधी संपत्ति से यह विश्वस्तरीय संस्थान स्थापित हुआ। यह कौन-सा संस्थान है?

बाहर

How did you like this quiz?

Get quiz links

We will send you quiz links at 6 AM on festival days. Nothing else 

Opt In