264

विनायक चतुर्थी प्रश्नोत्तरी

क्या आप जानते हैं कि भगवान विष्णु की तरह ही भगवान गणेश के भी कई अवतार हैं? फिर भी, अपने स्नेही स्वभाव के अनुरूप, गणेश जी इन अवतारों में शायद ही कभी राक्षसों का विनाश करते हैं—वे उन्हें बदल देते हैं और क्षमा कर देते हैं। मुद्गल पुराण में इन शानदार अवतारों में से आठ का बहुत ही सुंदर वर्णन किया गया है।
हर अवतार हमें किसी न किसी मानवीय बुराई से मुक्त करने के लिए है, चाहे वह अंधा कर देने वाला अहंकार हो या सब कुछ निगल जाने वाला लालच। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सा रूप किस बुराई पर विजय प्राप्त करता है ? इस गणेश चतुर्थी पर, आइए मिलकर इन दिलचस्प कहानियों को जानें! मुख्य रूप से संकष्टी चतुर्थी मंडल और अमर चित्र कथा पर आधारित यह प्रश्नावली गणेश जी की गहन बुद्धिमत्ता के बारे में आपके ज्ञान की परीक्षा लेगा।

५ भाग्यशाली विजेताओं को नंदिता कृष्णा द्वारा लिखित एवं चित्रांकित “गणेश – द ऑस्पीशियस, डी बिगिनिंग”, नामक पुस्तक जीतने का अवसर मिलेगा।

भगवान गणेश ने मात्सर्य के प्रतीक, मत्सरासुर नामक असुर को युद्ध में पराजित किया। इस अवतार का नाम उनकी टेढ़ी सूंड पर आधारित है, एवं इस अवतार में गणेश जी ने सिंह को अपना वाहन बनाया। यह कौन सा अवतार है ?

वे कौन हैं जिन्होंने वक्रतुण्ड की सहायता लेने का परामर्श दिया था? इन्हें तीन सर, छह हाथ, चार कुत्तों, एवं एक गाय के साथ दर्शाया जाता है।

एकदन्त के रूप में गणेश जी ने मदासुर को परास्त किया। एक-दन्त के पीछे वेदान्तिक सिद्धांत क्या है ?

सनतकुमार ने एक महान ऋषि को भूमा विद्या अथवा ब्रह्म- ज्ञान भी दिया है। वे कौनसे ऋषि हैं ?

महोदर (विशाल उदार वाले) एवं जिस राक्षस को गणेश जी ने परास्त किया, मोहासुर (माया), इन दोनों का जन्म किससे हुआ ?

गजानन के रूप में गणेश जी ने काम को नष्ट किया। इस असुर का क्या नाम है ?

भगवान शिव ने विष्णु के किस स्त्री रूप को पाने की इच्छा की थी, जिससे क्रोधासुर (क्रोध का प्रतीक) का जन्म हुआ? गणेश जी ने ‘लंबोदर’ (बड़े पेट वाले) रूप में क्रोधासुर का वध किया।

गणेश जी ने ‘विकट’ रूप में मोर पर सवार होकर कामासुर (अनियंत्रित इच्छा) को पराजित किया था। कामासुर, वृंदा और किस देवता की संतान था?

विघ्नराज ( विध्नों को दूर करने वाले) ने ममासुर को वश में किया। संस्कृत में ‘ममा’ का क्या अर्थ है?

रामायण में लक्ष्मण और महाभारत में बलराम को भी विघ्नराज का वाहन माना गया है। यह वाहन कौन सा है?

गणेश जी ने धूम्रवर्ण अवतार में अभिमानासुर या अहंकारसुर (घमंड या अहंकार) को पराजित किया था। धूम्र का क्या अर्थ है?

मुद्गल पुराण के अनुसार गजमुखासुर (हाथी के मुख वाला राक्षस) गणेश द्वारा पराजित होकर किस रूप में परिवर्तित हो गया?

बाहर

How did you like this quiz?

Get quiz links

We will send you quiz links at 6 AM on festival days. Nothing else 

Opt In