267

दीपावली प्रश्नोत्तरी

दीपावली प्रत्येक जनमानस को स्पन्दित करती है। रामायण के प्रसंग के अनुसार, यह पर्व सीता और राम के अपने वनवास से अयोध्या लौटने का स्मरण कराता है। भारत के कोने-कोने में इसे अनेक प्रकार से मनाया जाता है। इसकी विविधता आश्चर्यचकित करने वाली है। आइए, इस उत्सव से जुड़ी कुछ अल्पज्ञात परम्पराओं का अवलोकन करें। हमारा मुख्य स्रोत पुणे स्थित ‘भण्डारकर प्राच्यविद्या शोध संस्थान’ (भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टिट्यूट – BORI) के प्रथम संग्रहाध्यक्ष, यशस्वी श्री पी. के. गोडे का कार्य है।

पाँच भाग्यशाली सहभागियों को अनुराधा गोयल की सुंदर पुस्तक “ललिता सहस्रनाम” प्राप्त होगी, जिसमें भगवती जननी (दिव्य माता) के सहस्र नामों के अर्थ का अन्वेषण किया गया है।

धनतेरस, जो दीपावली का प्रथम दिवस है, पर पूजे जाने वाले आयुर्वेद के पौराणि‍क प्रवर्तक कौन हैं?

उत्तर भारत के घरों में, अनिष्ट निवारण के लिए दीपावली की पूर्वसंध्या पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके एक मिट्टी का दीप प्रज्वलित करके रखा जाता है? इसे क्या कहा जाता है?

नेपाल में, दीपावली उत्सव के द्वितीय दिन किस पशु की पूजा की जाती है?

भाऊबीज या भाईदूज के अवसर पर किस दैवीय भाई-बहन के युग्म का सम्मान किया जाता है?

ग्यारहवीं शताब्दी के भारत के विदेशी यात्री अल-बेरूनी ने अभिलिखित किया था कि दीपावली का सम्बन्ध दशावतार की कथाओं के एक पात्र की मुक्ति से था। यह पात्र कौन था?

दीपावली के अवसर पर द्यूतक्रीडा (जूआ) किस दैवीय युगल के बीच खेले गए पासों के खेल की स्मृति में मनाया जाता है। वह दंपति कौन थे?

दीपावली के अवसर पर जब तमिल मित्र एक-दूसरे से पूछते हैं, ‘गंगा स्नानम् आच्चा?’ (क्या आपने अपना गंगा स्नान कर लिया है?)—तो उनका तात्पर्य किससे होता है?

गोवर्धन पूजा किसके सम्मान में मनाई जाती है?

इनमें से कौन सा नाम उस ‘रंगोली’ का प्रतिशब्द नहीं है, जो दीपावली पर देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए बनाई जाने वाली धरातल कला (फ्लोर आर्ट) है?

दीपावली के पश्चात नूतन वर्ष के उत्सव के दिन, ‘चोपड़ा पूजन’ के अवसर पर व्यापारी समुदाय किसकी पूजा करता है?

दीपावली की संध्या पर भारतीय शेयर बाजारों में आयोजित होने वाले प्रतीकात्मक एक-घंटे के व्यापार सत्र का क्या नाम है?

कर्म के दिव्य लेखाकार और अभिलेख-रक्षक कौन हैं, जिनकी पूजा दीपावली के दो दिन पश्चात की जाती है?

बाहर

How did you like this quiz?

Get quiz links

We will send you quiz links at 6 AM on festival days. Nothing else 

Opt In