542

जन्माष्टमी प्रश्नोत्तरी

वर्ष 2025 में स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी दो
लगातार तिथियों पर हैं। यह इसलिए भी प्रासंगिक है क्योंकि दोनों मिल कर भारतीय
सभ्यता और धर्म के पुनर्जन्म के प्रतीक हैं। कृष्ण और गीता भारत के स्वाधीनता
संग्राम की प्रेरणा रहे हैं। कई लोकनेता भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी की
शिक्षाओं से प्रेरित रहे। उन्होंने भगवद् गीता पर कई टीकाएँ, व्याख्या एवं
टिप्पणियां भी लिखीं। आईये, आज इस प्रश्नोत्तरी के द्वारा हम जानें, कि कैसे
भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं ने भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के जन -नायकों को
प्रेरणा दी।

शुभ स्वतंत्रता दिवस ! शुभ जन्माष्टमी !

एक महान साहित्यकार ने हमारे राष्ट्र गीत की रचना की, इन्हीं लेखक ने ‘कृष्ण चरित्र’ भी लिखा है। इनका नाम बताइये।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, कारागृह में, भगवान कृष्ण के दिव्य दर्शन ने किस नामी क्रांतिकारी को एक आध्यात्मिक गुरु में बदल दिया?

भगवान् कृष्ण ने युद्धक्षेत्र में गीता का ज्ञान दिया। गाँधी जी ने अपने अहिंसावादी सिद्धांत और महाभारत का सामंजस्य क्या कह कर बिठाया?

भारत के अंतिम गवर्नर-जनरल ने रामायण और महाभारत पर पढ़ने में आसान, और लोकप्रिय अनेक किताबें लिखीं। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए भगवद् गीता पर भी एक पुस्तक लिखी। ये कौन हैं ?

किस लोकप्रिय नेता, संस्कृत के विद्वान् और एक महान गणेश भक्त ने भगवद् गीता पर अपनी मातृ भाषा मराठी में व्याख्या लिखी?

लाला लाजपत राय ने हिन्दू धर्म को न माने वालों के मन में भगवद् गीता के बारे में आने वाली शंकाओं को दूर करने के लिए अपनी गीता-व्याख्या किस भाषा में लिखी थी?

हसरत मोहानी को “कृष्ण प्रेमी मौलाना” के रूप में जाना जाता है। इन्होंने एक बहुत लोकप्रिय नारा भी दिया। वह नारा कौन सा है ?

आज़ाद भारत के यह समाजवाद के अग्रणी नेता, यों तो नास्तिक थे पर फिर भी वे कहते थे, “राम, कृष्ण और शिव भारत के तीन रत्न हैं।“ यह कौन थे?

विवेकानंद ने देखा कि यदि ‘गीता’ शब्द को उल्टा पढ़ें तो वह ‘ता-गी’ शब्द बन जाता है जिसका अर्थ मानव जीवन के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। विवेकानंद किस अर्थ की बात कर रहे हैं ?

कौन सा अट्ठारह वर्षीय क्रांतिकारी भगवद् गीता हाथ में लेकर फांसी के तख्ते पर चढ़ गया?

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में पूर्वी धर्म और नैतिकता पढ़ाने वाले स्पैल्डिंग ट्रस्ट द्वारा चुने हुए वे कौन से प्रोफेसर थे, जिन्होंने गीता पर शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत प्रभावशाली व्याख्या लिखी ?

ब्रिटिश राज्य में जन्मी, परन्तु भारत की स्वाधीनता की पक्षधर, किस शख्सियत के विचार थे कि गीता में निहित रहस्य दुनिया के सामने उजागर होना चाहिए ?

बाहर

How did you like this quiz?

Get quiz links

We will send you quiz links at 6 AM on festival days. Nothing else 

Opt In