181

भारत में पुर्तगाली

भारत के स्वतंत्र होने के चौदह वर्ष बाद आज (19 दिसंबर) ही के दिन गोवा स्वतंत्र हुआ था। 1498 में यहाँ के तट पर उतर कर 1961 तक यहाँ रहने वाले पुर्तगाली भारत में आने वाली पहली यूरोपीय औपनिवेशिक शक्ति थे। हालांकि प्रारम्भ में सामुद्रिक व्यापार में उनका प्रभुत्व रहा, परंतु शीघ्र ही डच तथा ब्रिटिश उनसे आगे निकल गए। गोवा उनका प्रमुख पुर्तगाली अन्तःक्षेत्र बन गया। हालांकि, कार्डिनल ग्रैशस की मशहूर उक्ति है,”गोवा की कैथोलिक संस्कृति ईसाई है, न कि पुर्तगाली।”
इस प्रश्नोत्तरी में भारत में एम एन पेयरसन की “द पोर्चुगीज़ इन इंडिया” तथा ए के प्रिओल्कर की “द गोवा एनकुईसेशन से प्रेरणा लेकर पुर्तगालियों की उपस्थिति की प्रमुख घटनाओं, व्यक्तित्वों, तथा थीमों का परिचय कराया गया है।

1. वह प्रसिद्ध पुर्तगाली समुद्री नाविक कौन था जो 1498 में भारत पहुंचा था?

2. सन 1510 की पुर्तगाली विजय से पूर्व गोवा पर किसका नियंत्रण था?

3. गोवा के गैर-ईसाई किस मध्ययुगीन कैथोलिक चर्च पोषित संस्था से आतंकित थे?

4. किस जेसुइट संत को “गोएंचो साहब” (गोवा का संरक्षक) के नाम से जाना जाता है?

5. किस प्राचीन धर्म-समुदाय को केरल में पुर्तगालियों द्वारा उत्पीड़ित किया गया था?

6. देवी भगवती की वार्षिक यात्रा न्यू गोवा के मार्सेल में स्थित मंदिर से ओल्ड गोवा के तिस्वाड़ी तक जाती है। यह यात्रा किस स्मृति में निकाली जाती है?

7. किस मराठा नेता ने 1683 में गोवा को लगभग स्वतंत्र करा दिया था?

8. किस भारतीय शहर को पुर्तगालियों द्वारा दहेज के रूप में ब्रिटिशर्स को दे दिया गया था?

9. पुर्तगाली मसालों का निर्यात करते थे। वे मुख्यतः भारत में क्या आयात करते थे?

10. भारत का कौन सा प्रमुख आहार पुर्तगालियों द्वारा लाया गया था?

11. पुर्तगालियों ने 1556 में इस भवन में एक क्रांतिकारी नवाचार स्थापित किया था। वह क्या था?

12. किस पुरानी सामाजिक प्रथा को अब एक पुर्तगाली शब्द द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है?

बाहर

How did you like this quiz?

Get quiz links

We will send you quiz links at 6 AM on festival days. Nothing else 

Opt In